मोदी के हाथ में देश सुरक्षित नहीं, भाजपा को दिल्ली से भी बाहर कर देंगे : लालू

पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम कर हमला किया. कहा कि देश नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित नहीं है. उन पर यह मेरा सीधा चार्ज है. नौवीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा के बाद एसके मेमोरियल सभागार में […]
उन्होंने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किसी भी बात पर कोई विरोध नहीं है. सभी कामों के लिए हम आपस में बात करते हैं. महागंठबंधन की सरकार हमारी सरकार है. बिहार की जनता के लिए कूवत भर काम करेंगे. राज्य की विकास के लिए केंद्र से संघर्ष भी करेंगे. हम सांप्रदायिकता के फन को कुचलेंगे और भाजपा को हस्तिनापुर की सत्ता से भी बाहर करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपावाले चुनाव के पहले कहते थे कि गंठबंधन नहीं होनेवाला है. जब गंठबंधन हो गया, तो कहने लगे कि लालू और नीतीश एक दूसरे को अपना वोट ट्रांसफर नहीं करा सकेंगे, लेकिन राजद, जदयू और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखायी. हम उनको प्रणाम करते हैं. अब विरोधी कहता है कि यह सरकार नहीं चलेगी.
अब उनकी योजना है कि लालू-नीतीश को लड़वाओ. प्रचार करता है कि सरकार जा रही है. लालू इस सरकार को चलने नहीं देगा. हम कहते हैं कि यह सरकार 20 साल चलेगी. वे इस तरह का प्रचार कर गरीब -गुरबों को अपमानित करना चाहते हैं. इससे सावधान रहना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




