विपक्षी दलों को बेवजह परेशान कर रही मोदी सरकार : तेजस्वी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 7:28 PM

विज्ञापन

पटना : नेशनल हेराल्ड मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों को बेवजह परेशान करने में जुटी है. मालूम हो कि बिहार में जदयू व राजद के साथ महागंठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है. उल्लेखनीय है […]

विज्ञापन

पटना : नेशनल हेराल्ड मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों को बेवजह परेशान करने में जुटी है. मालूम हो कि बिहार में जदयू व राजद के साथ महागंठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है.

उल्लेखनीय है कि नेशनल हेराल्ड केस में आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जमानत मिल गयीहै. जमानत के बाद दोनों कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचे और मीडिया को संबोधित किया. कांग्रेस मुख्यालय पहुंचनेके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनिया-राहुल जिंदाबाद के नारे लगाएं. कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सांसद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन