पूरे परिवार के साथ लालू प्रसाद दिखेंगे समारोह में

पटना: दस साल बाद सत्ता में वापसी के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पूरे परिवार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इस खुशी के मौके पर लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमुंत्री राबड़ी देवी के दो विधायक पुत्र तेज प्रताव यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव, चार दामाद और सभी बेटियां भी शामिल होंगी. शपथ […]
पटना: दस साल बाद सत्ता में वापसी के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पूरे परिवार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इस खुशी के मौके पर लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमुंत्री राबड़ी देवी के दो विधायक पुत्र तेज प्रताव यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव, चार दामाद और सभी बेटियां भी शामिल होंगी.
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए श्री प्रसाद के दामाद और सपा के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पोते सांसद तेज प्रताप यादव, बड़े दामाद इंजीनियर शैलेश कुमार, चिरंजीवी और राहुल यादव शामिल होंगे. वे शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए छठ पर्व के पहले ही पटना पहुंच गये थे. महागंठबंधन की जीत और इसके बाद दीपावली और छठ के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह लालू प्रसाद के परिवार के लिए बड़ी खुशी का दिन होगा.
सत्ता में पार्टी की बड़ी भागीदारी के साथ ही परिवार से दोनों बेटे और बेटी डा मीसा भारती की भागीदारी की चर्चा यदि सच साबित होती है तो इनके परिवार के लिए राजनीतिक सफलता के लिए सफल साल होगा. हालांकि अब भी श्री प्रसाद के परिवार के कोई सदस्य सत्ता में भागीदारी के सवाल को टालते रहे हैं. ऐसे पार्टी नेताओं का मानना है कि तेजस्वी और तेज प्रताप को सरकार में भागीदारी मिलेगी ही. जिसमें एक डिप्टी सीएम का पद भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




