ePaper

गीता की वापसी पर PM को बधाई नहीं देंगे नीतीश?

Updated at : 26 Oct 2015 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
गीता की वापसी पर PM को बधाई नहीं देंगे नीतीश?

पटना : पाकिस्तान में रह रही बिहार की मूक-बधिर बेटी गीता की सकुशल स्वदेश वापसी को लेकर भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा हैं. सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि पंद्रह साल पहले समझौता एक्सप्रेस से […]

विज्ञापन

पटना : पाकिस्तान में रह रही बिहार की मूक-बधिर बेटी गीता की सकुशल स्वदेश वापसी को लेकर भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा हैं. सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि पंद्रह साल पहले समझौता एक्सप्रेस से सफर के दौरान भटक कर पाकिस्तान पहुंची बिहार की मूक-बधिर बेटी गीता केंद्र सरकार के प्रयास से आज सकुशल भारत लौट रही है. क्या नीतीश कुमार इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई नहीं देंगे?

इसके साथ ही सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल के संबोधन का जिक्र करते हुए ट्वीट कर कहा है कि पीएम मोदी ने बिहार के विकास के लिए छह सूत्र बिजली, पानी व सड़क राज्य के लिए और पढ़ाई, कमाई व दवाई परिवार के लिये दिया है. हमारी सरकार बनी, तो इस सूत्र को व्यवहार में उतारा जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि यह चुनाव व्यक्ति के लिए नहीं, बिहार का भाग्य बदलने के लिए है. कौन एमएलए बने, कौन नहीं-यह इस बार महत्वपूर्ण नहीं है.

सुशील कुमार ने महागंठबंधन पर हमला तेज करते हुए कहा कि अगली 8 तारीख को जब चुनाव परिणाम आएंगे, तब अकेला बिहार नहीं, बल्किपूरा देश दिवाली मनाएगा. उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सामाजिक न्याय की तिलांजलि देने का आरोप लगाने वाले नीतीश कुमार आज उनके सामाजिक योगदान के कशीदे पढ़ रहें हैं!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन