ePaper

मोहन भागवत के बयान पर लालू-नीतीश का बीजेपी पर हमला

Updated at : 22 Sep 2015 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
मोहन भागवत के बयान पर लालू-नीतीश का बीजेपी पर हमला

पटना : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण पर दिए बयान ने बिहार के सियासी पारा को गर्म कर दिया है.मोहन भागवत के बयान के बाद बीजेपी बिहार के नेता सुशील मोदी ने अपने बयान में कहा है कि मोहन भागवत के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.उनके कहने का आशय ये […]

विज्ञापन

पटना : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण पर दिए बयान ने बिहार के सियासी पारा को गर्म कर दिया है.मोहन भागवत के बयान के बाद बीजेपी बिहार के नेता सुशील मोदी ने अपने बयान में कहा है कि मोहन भागवत के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.उनके कहने का आशय ये नहीं था.सुशील मोदी ने यह भी कहा कि आरक्षण नीति पर पुनर्विचार करने की कोई जरूरत नहीं है.वहीं महागंठबंधन के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मोहन भागवत का बयान बीजेपी का रियल चेहरा है.

मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर दिए गए बयान के बाद सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया बिहार के नेता दे रहे हैं. इसी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लालू ने कहा कि हिम्मत है तो आरएसएस और बीजेपी आरक्षण को खत्म करे.बीजेपी और आरएसएस ने अजगर के बिल में हाथ डालने का काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन