ePaper

बिहार में भाजपा के खिलाफ 4 रैलियां करेंगे हार्दिक पटेल

Updated at : 18 Sep 2015 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में भाजपा के खिलाफ 4 रैलियां करेंगे हार्दिक पटेल

पटना : पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने अब बिहार में भाजपा के खिलाफ मोरचा खोलने का ऐलान किया है. बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का खेल बिगाड़ने की नीयत से हार्दिक पटेल यहां चार बड़ी रैलियां करेंगे. इन रैलियों के माध्यम से हार्दिक पटेल भाजपा के विरोध में प्रचार करेंगे. सभी रैलियों […]

विज्ञापन

पटना : पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने अब बिहार में भाजपा के खिलाफ मोरचा खोलने का ऐलान किया है. बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का खेल बिगाड़ने की नीयत से हार्दिक पटेल यहां चार बड़ी रैलियां करेंगे. इन रैलियों के माध्यम से हार्दिक पटेल भाजपा के विरोध में प्रचार करेंगे. सभी रैलियों को सफल बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से पटेल नवनिर्माण सेना (पीएनएस) के कार्यकर्ता बिहार जायेंगे.

एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरक्षण आंदोलन के नेता एवं पीएनएस के राष्ट्रीय प्रमुख हार्दिक पटेल ने गुरुवार को कहा है कि अगले महीने वे बिहार में चार सभाएं करेंगे. हार्दिक ने कहा कि इन रैलियों के माध्यम से अब वे सबका खेल बिगाड़ेंगे. हार्दिक पटेल ने गुजरात भर में फैले पटेल समुदाय के ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ लाने के लिए हाल ही में पटेल नवनिर्माण सेना बनायी है. रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक ने कहा है कि उनकी पार्टी देश के चौदह राज्यों में काम करेगी.

हार्दिक ने कहा कि गुजरात के सभी 197 संयोजक इसकी रणनीति बनायेंगे और उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के सदस्य इसे अंतिम रूप देंगे. उन्होंने कहा कि पीएनएस के इन दो राज्यों के कार्यकर्ता रैलियों को कामयाब बनाने के उद्देश्य से बिहार जायेंगे. हार्दिक पटेल ने कहा कि पटेल समुदाय पर अत्याचार के खिलाफ आज तक गुजरात भाजपा के किसी नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उन्होंने कहा कि वे युवाओं की हत्या करने वालों को माफ नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन