बिहार चुनाव : 22 सितंबर को पटना आयेंगे अखिलेश, एनसीपी नेताओं से मुलाकात संभव

Published at :14 Sep 2015 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव : 22 सितंबर को पटना आयेंगे अखिलेश, एनसीपी नेताओं से मुलाकात संभव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिये तिथियों का एलान होने के साथ ही सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव 22 सितंबर को पटना आयेंगे. बीते दिनों महागंठबंधन से अलग होने की घोषणा किये जाने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिये तिथियों का एलान होने के साथ ही सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव 22 सितंबर को पटना आयेंगे. बीते दिनों महागंठबंधन से अलग होने की घोषणा किये जाने के बाद बिहार दौरे पर अखिलेश के आने को लेकर चर्चा तेज है. गौर हो कि इससे पहले हाल ही में महागंठबंधन की ओर से आयोजित स्वाभिमान रैली में शामिल होने के लिये सपा नेता शिवपाल यादव पटना आये थे. तीसरे मोर्चे को लेकर चल रही कवायद के बीच अखिलेश यादव के बिहार दौरे की खबर से सूबे के सियासी गलियारे में सरगर्मियां तेज हो गयी है.

सीएम अखिलेश यादव के पटना दौरे को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने भी इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक अखिलेश पटना में पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. इसके साथ ही वे अलग से पार्टी के पदाधिकारियों से भी बात करेंगे. अखिलेश के बिहार दौरे को सपा के चुनावी रणनीति और तीसरे मोर्चे को बनाने की कवायद से भी देखा जा रहा है. मालूम हो कि महागठबंधन से अलगाव के बाद सपा ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. हालांकि सूत्रों की माने तो अखिलेश अपने बिहार दौरे के दौरान एनसीपी के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. सपा की तरफ से अखिलेश के बिहार दौरे को लेकर विशेष तौर पर तैयारियां की जा रही हैं. पार्टी के मुताबिक अखिलेश अपने कार्यक्र म के दौरान तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को लेकर भी बिहार में अपनी रणनीति बना सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन