बिहार में महिला CO का बड़ा खेल उजागर, दाखिल-खारिज में की गड़बड़ी, मिली ये सजा

Updated:
विज्ञापन
big scam female CO exposed irregularities mutation

सुचिता कुमारी, सीओ

Bihar Government: बिहार में दाखिल-खारिज में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. महिला सीओ पर खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाने का आरोप सही पाया गया. मामले में जांच के बाद सीओ को जून 2025 में ही पहले सस्पेंड कर दिया गया था और अब दो साल के वेतन वृद्धि पर भी रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार के किशनगंज जिले में एक महिला अंचल अधिकारी पर गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया. ठाकुरगंज अंचल की तत्कालीन सीओ सुचिता कुमारी पर आरोप था कि उन्होंने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में नियमों को नजरअंदाज कर एक खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाया.

जून 2025 में ही हुई थी निलंबित

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारी (DM) किशनगंज को दी गई. 29 अप्रैल 2025 को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में सुचिता कुमारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया. इसके आधार पर 19 जून 2025 को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

फिर मामले में हुई समीक्षा बैठक

जांच में यह भी सामने आया कि आपत्तियां और पर्याप्त सबूत होने के बावजूद जमीन का दाखिल-खारिज गलत तरीके से किया गया. इसे नियमों का उल्लंघन और कर्तव्य में लापरवाही माना गया. निलंबन के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की.

आरोप पत्र के आधार पर पूरे मामले की समीक्षा की गई. जांच पूरी होने के बाद विभाग ने आरोपों को सही माना और अब सजा देने का फैसला लिया. जानकारी के मुताबिक, जाली केवाला के आधार पर जमीन हड़पने के मामले में गलगलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज है, जिसकी जांच पुलिस स्तर पर जारी है.

अब दो साल के वेतन वृद्धि पर लगी रोक

ऐसे में विभाग ने फिर से कार्रवाई करते हुए सुचिता कुमारी की दो साल के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है. लेकिन यह सजा ‘संचयी प्रभाव के बिना’ है. इसका असर उनके सर्विस रिकॉर्ड और भविष्य की प्रमोशन पर पड़ सकता है. इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है. इससे साफ संदेश दिया गया है कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही अधिकारियों को पारदर्शिता और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है.

Also Read: गुरुग्राम से दरभंगा आ रही बस में लगी आग, खिड़की तोड़कर कूदने लगे यात्री

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन