ePaper

सपा के अलग होने पर भाजपा का निशाना कहा, महागंठबंधन की डीएनए जांच क्यों नहीं करायी

Updated at : 06 Sep 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
सपा के अलग होने पर भाजपा का निशाना कहा, महागंठबंधन की डीएनए जांच क्यों नहीं करायी

पटना: भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू-राजद-कांग्रेस के महागठबंधन से मुलायम सिंह यादव के दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अलग होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद से आज पूछा कि यह महागठबंधन करने से पूर्व उसके डीएनए की जांच क्यों नहीं करायी थी. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और […]

विज्ञापन

पटना: भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू-राजद-कांग्रेस के महागठबंधन से मुलायम सिंह यादव के दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अलग होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद से आज पूछा कि यह महागठबंधन करने से पूर्व उसके डीएनए की जांच क्यों नहीं करायी थी.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि नीतीश और लालू जी पूछना है कि दिल्ली में डीएनए की जांच तो वे बाद में कराएंगे, महागठबंधन के डीएनए की जांच आपने क्यों नहीं करायी थी.गौरतलब है कि गत 25 जुलाई को भाजपा द्वारा मुजफ्फरपुर में आयोजित परिवर्तन रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतीश के डीएनए को लेकर की गयी कथित टिप्पणी को बिहार का अपमान बताते हुए इसके विरोध में शब्द वापसी अभियान चलाया था.

उन्होंने जनता परिवार को एकजुट करने के प्रयास में लगे मुलायम सिंह की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि यह महागठबंधन एक डूबता हुआ जहाज है जिसके कप्तान ने पहले ही जहाज को छोड दिया है.जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के सपा के अलग होने के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाए जाने को खारिज करते हुए रविशंकर ने आश्चर्य व्यक्त किया कि जिस मुलायम सिंह की अध्यक्षता में वे जनता परिवार के छह पुराने घटक दलों को एकजुट कर एक पार्टी बनाने का सपना देख रहे हैं. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं जो कि मुलायम सिंह का अपमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन