ePaper

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

Updated at : 01 Sep 2015 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

पटना: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मधुबनी के संकरी से इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है. हालांकि […]

विज्ञापन

पटना: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मधुबनी के संकरी से इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है. हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नही की गयी है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री फातमी ने घटना की पुष्टि करते हुए इस संबंध में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है. वहीं, पटना एसएसपी एवं दरभंगा एसएसपी इस मामले की जांच में जुट गये है. जानकारी के मुताबिक फातमी इस संबंध में जल्द ही मीडिया के सामने जानकारी साझा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन