बिहार बीजेपी में बड़ा फेरबदल, 9 महिलाओं को मिली जगह, 7 मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले…

Updated:
विज्ञापन
patna news

बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी

Patna News: बीजेपी कार्यसमिति में बड़ा फेरबदल, 9 महिलाओं को मिली जगह, सामाजिक संतुलन पर जोर, पटना में भाजपा ने अपनी 38 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है, जिसमें संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया है। नई टीम में 14 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री और 14 मंत्री बनाए गए हैं, साथ ही विधायक त्रिविक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्यसमिति में कुल 9 महिलाओं को जगह दी गई है, जबकि सवर्ण, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है.

विज्ञापन

Patna News: पटना में भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है. 38 सदस्यीय इस टीम में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिसमें नौ महिलाओं को शामिल किया गया है. संगठन ने सामाजिक संतुलन और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व पर खास ध्यान दिया है.

38 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति की हुई घोषणा

प्रदेश भाजपा की नई कार्यसमिति का गठन कर दिया गया है. इसे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व की सलाह पर जारी किया. इस समिति में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया है.

जानिए कौन बने प्रदेश के नए 5 महामंत्री

बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्रियों में भी बदलाव किया गया है. नए पांच प्रदेश महामंत्री के रूप में सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजेश झा उर्फ राजू झा को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा 14 नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, जिनमें सुषमा साहू के साथ जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेंद्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार मुन्ना, मुकेश शर्मा और दिवाकर सिंह शामिल हैं.

वहीं, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है. राजेश सिंह और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है.

संगठन में जातीय और सामाजिक संतुलन पर जोर

भाजपा की नई टीम में सवर्ण और पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के बीच संतुलन बनाने का दावा किया गया है. कुल 16 सवर्ण नेताओं को जगह दी गई है, जबकि 17 नेता पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग से शामिल किए गए हैं.

दलित और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित

नई कार्यसमिति में दलित समाज से जुड़े चार नेताओं को स्थान दिया गया है. इसमें पासी, रविदास, पासवान और धोबी समाज का प्रतिनिधित्व शामिल है. साथ ही अल्पसंख्यक समाज से भी एक नेता को जगह दी गई है.

महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं निशा सिंह

महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता थीं। विधायक निशा सिंह को महिला मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया है. पहले युवा मोर्चा के अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र थे और अब जितेंद्र सिंह को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह बने हैं. ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को बनाया गया है. अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदीरी विधायक सुजीत पासवान को मिली है. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निरंजन पंजियार थारू को मिली है. अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष महबुल हक होंगे.

उपाध्यक्ष की लिस्ट में पहले नंबर पर बचौल

प्रदेश पदाधिकारियों की सूची पर नजर डालें तो 14 नेताओं को नया उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसमें पूर्व विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल का नाम सबसे पहले है. इनके अलावा सूची में राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश वर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल शामिल हैं.

BJP ने बताया सामाजिक सहभागिता को मजबूत कदम

पार्टी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि नई कार्यसमिति भाजपा की सामाजिक न्याय और संगठनात्मक संतुलन की नीति को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि यह टीम सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करती है.

नौ महिलाओं को मिली जगह, संगठन में बढ़ी भागीदारी

नई सूची में नौ महिलाओं को शामिल किया गया है. इसे पार्टी की महिला भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा.

ALSO READ: CM सम्राट चौधरी का दिल्ली में बड़ा बयान, विकसित भारत के निर्माण में बिहार की अहम भूमिका

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन