ePaper

झूठ बोल रहे हैं नीतीश बहस की देता हूं चुनौती : नितिन गडकरी

Updated at : 27 Aug 2015 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
झूठ बोल रहे हैं नीतीश बहस की देता हूं चुनौती : नितिन गडकरी

नयी दिल्ली : भाजपा ने पैकेज की आलोचना को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोलने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को उतारा. गडकरी ने नीतीश कुमार को बहस की चुनौती दी. गडकरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश कुमार के ओहदेवाला नेता इस तरह से बोल रहा है. […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : भाजपा ने पैकेज की आलोचना को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोलने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को उतारा. गडकरी ने नीतीश कुमार को बहस की चुनौती दी. गडकरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश कुमार के ओहदेवाला नेता इस तरह से बोल रहा है. उनके बयान हताशा में निकले हैं, क्याेंकि उन्हें निश्चित हार नजर आ रही है और जनता एनडीए के पैकेज की तुलना सरकार की नाकामी से कर रही है.
उन्हाेंने कहा, मैं उन्हें विशेष पैकेज के तहत हर परियोजना के लिए टेलीविजन बहस की चुनौती देता हूं. हमने हर परियोजना के तहत सभी जानकारियां तैयार की हैं. नीतीश की आलोचनाओं पर उन्होंने कहा कि पैकेज में नयी परियोजनाएं हैं और इसका उद्देश्य बिहार की जनता की मांगों को पूरा करना है, ताकि राज्य को ‘भूख, भय और अपराध’ से छुटकारा मिल सके और यह विकसित हो.
गडकरी ने पैकेज को ‘ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व’ बताया, जिसमें उनके मंत्रालय का सबसे बड़ा हिस्सा है और उसे 56 हजार करोड रुपये से अधिक का काम करना है. उन्हेांने कहा, नीतीश जो कर रहे हैं ,वह बिहार की जनता को गुमराह करना है. मैं उनसे पूछता हूं कि उनकी सरकार इन वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पूरा क्यों नहीं कर सकी? बिहार सरकार ने बार-बार विकास की राह में रोड़ा अटकाया. नरेंद्र मोदी सरकार अपने 101 प्रतिशत वादे पूरे करेगी.
सरकार बनी तो पांच लाख देंगे : जयंत
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि नीतीश 1.25 लाख करोड़ के पैकेज में ही फंसे हुए हैं. बिहार में हमारी सरकार बन जाती है, तो पांच लाख करोड़ दे सकते हैं. सिन्हा बीआइए की ओर से आयोजित बैठक में बोल रहे थे. कहा कि बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर को वर्ल्ड क्लास किस प्रकार बनाया जाये, इस पर भाजपा सोच रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन