पटना से उड़े विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पटना से 97 यात्रियों को लेकर आ रहे एयर इंडिया के एक विमान को यहां आपात स्थिति में उतारा गया. विमान की हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी आने के कारण उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा. सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे विमान व सभी यात्री सुरक्षित तरीके से उतर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पटना से 97 यात्रियों को लेकर आ रहे एयर इंडिया के एक विमान को यहां आपात स्थिति में उतारा गया. विमान की हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी आने के कारण उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा. सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे विमान व सभी यात्री सुरक्षित तरीके से उतर गये. उन्होंने कहा, पटना से एयर इंडिया के विमान एआइ-410 के कमांडर ने सुबह दिल्ली के हवाई यातायात नियंत्रण से आपातकालीन लैंडिंग कराने की मांग की.
इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से उतारने के लिए सारी व्यवस्थाएं की गयीं. उन्होंने कहा कि विमान सुबह 11 बजे सुरक्षित तरीके से उतर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










