कांग्रेस ने संकेतों में जतायी नीतीश कुमार को सीएम प्रोजेक्ट करने की इच्छा, लालू ने कहा जल्द हो वार्ता

पटना/नयी दिल्ली : बिहार की राजनीति पल-पल नया करवट ले रही है. आज बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट करने के बाद बिहार संभावित गठजोड पर जो टिप्पणी की है, उससे बिहार का राजनीतिक पारा और बढ गया है. अशोक चौधरी ने सोनिया से मुलाकात […]
पटना/नयी दिल्ली : बिहार की राजनीति पल-पल नया करवट ले रही है. आज बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट करने के बाद बिहार संभावित गठजोड पर जो टिप्पणी की है, उससे बिहार का राजनीतिक पारा और बढ गया है. अशोक चौधरी ने सोनिया से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में यह संकेत दिया कि मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम को प्रोजेक्ट करना महगठजोड के हित में होगा. अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को लचीला व विजन वाला शख्स बताया और उनके शासन में हुए बिहार में काम को बढिया बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




