ePaper

बीपीएससी लेगा ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा

Updated at : 01 Jun 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी लेगा ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) बैंक परीक्षा के तर्ज पर ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ ऑनलाइन परीक्षा लेगा. बीपीएससी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. बीपीएससी फिलहाल यह तय नहीं कर पाया है कि ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा लेने की प्रक्रिया किस परीक्षा से शुरू की जायेगी. इस पर अंतिम रूप से सहमति आयोग […]

विज्ञापन
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) बैंक परीक्षा के तर्ज पर ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ ऑनलाइन परीक्षा लेगा. बीपीएससी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. बीपीएससी फिलहाल यह तय नहीं कर पाया है कि ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा लेने की प्रक्रिया किस परीक्षा से शुरू की जायेगी.

इस पर अंतिम रूप से सहमति आयोग की बैठक में ली जायेगी. आयोग के सूत्रों की मानें, तो आयोग 60वीं सम्मिलित प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन ले सकता है और उसकी यह परीक्षा भी ऑनलाइन ले सकता है. प्रारंभिक परीक्षा में चयनित होनेवाले अभ्यर्थियों का मेंस और इंटरव्यू ऑनलाइन नहीं होगा. लेकिन, आवेदन ऑनलाइन ही लिये जा सकेंगे. इसके लिए बीपीएससी अपने सेटअप को सुदृढ़ कर रहा है.

शुरुआत में बीपीएससी ऑनलाइन आवेदन व ऑनलाइन परीक्षा के लिए किसी एजेंसी को यह काम दे सकता है, लेकिन भविष्य में बीपीएससी खुद ऑनलाइन आवेदन व ऑनलाइन परीक्षा लेगा. फिलहाल कुछ बैंकों में ही ऑनलाइन आवेदन लेकर ऑनलाइन परीक्षा ली जाती है. यह सुविधा सभी बैंकों की परीक्षा में लागू नहीं हैं, लेकिन अधिकतर बैंकों के आवेदन ऑनलाइन लिये जाते हैं. राज्य में बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने भी ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू किया है. स्नातक स्तरीय पदों और इंटर स्तरीय पदों के लिए 2014 में पहली बार ऑनलाइन आवेदन लिया. बिहार एसएससी ने इसके लिए एक एजेंसी की भी मदद ली. फिलहाल स्नातक स्तर के पदों की प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है.

यूपीएससी, एसएससी, रेलवे में भी लिये जाते हैं ऑनलाइन आवेदन
बैंकों के साथ-साथ देश स्तर की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन लिये जाते हैं. यूपीएससी, यूजीसी नेट, रेलवे, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) समेत बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी झारखंड लोक सेवा आयोग में भी कुछ परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन लिये गये हैं. फिलहाल यहां ऑनलाइन परीक्षा नहीं ली जा रही है. हालांकि, रेलवे ने पहले ही घोषणा की है कि वह भी प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन ही लेगी, लेकिन शुरुआत ऑनलाइन आवेदन लिये जाने से हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन