राजद छोड़ जदयू में शामिल हुए नेता, दलों में उठा-पटक शुरू

Updated at : 27 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
राजद छोड़ जदयू में शामिल हुए नेता, दलों में उठा-पटक शुरू

पटना: विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही बिहार में राजनीतिक दल बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है. राजद से संबंध रखने वाले अनिल सिंह यादव बुधवार को अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गये. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उन्हें पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलायी. राजद के […]

विज्ञापन

पटना: विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही बिहार में राजनीतिक दल बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है. राजद से संबंध रखने वाले अनिल सिंह यादव बुधवार को अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गये. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उन्हें पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलायी. राजद के प्रत्याशी को जदयू में शामिल कर उन्हें टिकट दिये जाने की पूरी संभावना है.

अनिल सिंह यादव को पार्टी में शामिल किये जाने के साथ ही वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि इसे जदयू-राजद के बीच मतभेद के रूप में नहीं देखना चाहिए. कई लोग एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाते हैं. वे जहां अपने को जहां सुरक्षित मानते है वहां जाते है. गठबंधन पर मचे सियासी घमासान के संबंध में पूछे जाने पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जदयू, राजद, कांग्रेस और एनसीपी एक साथ मिल कर विधान परिषद् चुनाव लड़ने जा रही है. कितने सीटों पर कौन दल लड़ेगी इसकी विधिवत घोषणा गुरुवार या शुक्रवार को हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन