नीतीश प्रायश्चित कर लें, तो भी समझौता नहीं : मोदी

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार माफी मांग ले, या प्रायश्चित कर ले, भाजपा उनसे कोई समझौता नहीं करेगी. नीतीश सरकार पूर्वाग्रह की नीति पर चल रही है. दीघा-सोनपुर का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, इसका उद्घाटन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. विधानसभा चुनाव के पहले नरेंद्र […]
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि यदि बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तो गोस्वामी समाज अति पिछड़ा वर्ग में शामिल होगा. केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तो गोस्वामी समाज की सभी मांगें पूरी होगी. सभा को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद और संजय मयूख ने भी संबोधित किया. गोस्वामी सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय गिरि ने कहा कि महासभा गांव-गांव की पदयात्र करेगी. सच्चिदानंद गिरि ने भाजपा से गोस्वामी समाज के लोगों को कम-से-कम पांच सीटों पर प्रत्याशी बनाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




