ePaper

जिसको जहां जाना है जाये महाविलय तय, मेरा बेटा ही होगा उत्तराधिकारी : लालू

Updated at : 09 Apr 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
जिसको जहां जाना है जाये महाविलय तय, मेरा बेटा ही होगा उत्तराधिकारी : लालू

सासाराम/औरंगाबाद: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को दो टूक शब्दों में कहा कि मेरा बेटा ही मेरा उत्तराधिकारी होगा. रोहतास के गोपी बिगहा में स्टोन क्रशर संघ के स्वागत समारोह में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि जनता परिवार के विलय की प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी […]

विज्ञापन
सासाराम/औरंगाबाद: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को दो टूक शब्दों में कहा कि मेरा बेटा ही मेरा उत्तराधिकारी होगा. रोहतास के गोपी बिगहा में स्टोन क्रशर संघ के स्वागत समारोह में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि जनता परिवार के विलय की प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है.

इस पर कोई समझौता नहीं होगा. जिसे जहां जाना है, जा सकता है. बाद में उन्होंने बारुण में केशव सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया और फिर बारुण हाइस्कूल के मैदान में सभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने विलय के मुद्दे पर कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियां बढ़ती जा रही हैं. देश की एकता व अखंडता पर खतरा मंडराने लगा है. इससे बचाने के लिए जनता परिवार का महाविलय जरूरी था. उन्होंने कहा कि नीतीश, मुलायम, देवगौड़ा, चौटाला सभी मिल कर एक पार्टी बना रहे हैं. एक झंडा, एक निशान होगा. नारा होगा ‘एक झंडा एक निशान, मांग रहा है हिंदुस्तान’. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लिए एक भी अच्छा काम नहीं किया. प्रधानमंत्री कहते हैं, सफाई करो. अरे सफाई करनी है, तो देश की गरीबी की करो. गांधीजी को मारनेवाले नाथूराम का मंदिर बनवा रहे हो. इससे देश का भला नहीं हो सकता.

भूमि अधिग्रहण पर पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना किसानों की जमीन छीन कर पूंजीपतियों को सौंपने की है. हम इसे पूरा नहीं होने देंगे. इसके लिए चाहे जितनी भी लड़ाई लड़नी पड़े, हम तैयार हैं. उन्होंने कहा कि देश में काला धन वापस लाने के लिए चुनाव में नरेंद्र मोदी ने झूठा वादा किया. जनता को झांसा देकर सरकार बना ली. लेकिन, जब काला धन वापस लाने के लिए आवाज उठने लगी, तो नरेंद्र मोदी का हिसाब गड़बड़ा गया. कहने लगे कि कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण का समय शुभ नहीं था. शाम छह बजे को गोधूली बेला माना जाता है. इसमें कोई शुभ काम नहीं होता. लेकिन, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ इसी समय ली, जिसके कारण आज देश तबाह है. कहीं बाढ़ आ रही है, कहीं ओले पड़ रहे हैं, तो कहीं तूफान आ रहा है. हर तरफ देश में तबाही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन