बिहार में महंगी हुई बिजली

पटना: पहली अप्रैल से उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ जायेगा. राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने सोमवार को बिजली दरों में वृद्धि की घोषणा की. ग्रामीण क्षेत्र में 10 पैसे और शहरी क्षेत्र में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी गयी है. इसके अलावा कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के मासिक फिक्स्ड बिल पांच रुपये बढ़ […]
हालांकि, सिंचाई के लिए बिजली की दर को बढ़ोतरी से मुक्त रखा गया है. कमीशन के अध्यक्ष यूएन पंजियार और सदस्य एससी झा ने संवाददाता सम्मेलन में बढ़ी हुई बिजली दर की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए बिजली दर में 2.5 फीसदी की वृद्धि हुई है. इससे बिजली कंपनी को 113 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आय होगी, जिससे उसे अपना राजस्व गैप पाटने में मदद मिलेगी. आयोग ने पाया है कि नार्थ व साउथ बिहार पावर वितरण कंपनियों का राजस्व गैप 229 करोड़ होता है. शेष राजस्व गैप को बिजली कंपनी अपने नेटवर्क को सुधार कर कमी ला सकती है. उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी ने बिजली दरों में 20.66 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




