3432 पुरुष शिक्षकों का अंतर जिला ट्रांसफर किया

Updated:
विज्ञापन
3432 पुरुष शिक्षकों का अंतर जिला ट्रांसफर किया

शिक्षा विभाग ने रविवार को 3432 पुरुष शिक्षकों का अंतर जिला ट्रांसफर किया गया है. शिक्षकों को जिला आवंटन के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से स्कूल आवंटन होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना शिक्षा विभाग ने रविवार को 3432 पुरुष शिक्षकों का अंतर जिला ट्रांसफर किया गया है. शिक्षकों को जिला आवंटन के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से स्कूल आवंटन होगा. पहले से अंतरजिला तबादला किये गये 10 हजार महिला शिक्षिकाओं में से सात हजार महिला शिक्षकाओं को स्कूल भी आवंटित कर दिया गया है. तबादला किये गये शिक्षिकाओं को अब ई शिक्षा कोष पोर्टल पर आवंटित स्कूल दिखने लगा है.ई शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षक या शिक्षिका अपने लॉग इन आईडी से जिला और स्कूल आवंटन देख सकते हैं.पुरुष शिक्षकों के अंतरजिला तबादला के संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि जिन जिलों में छात्रों की तुलना में शिक्षक कम हैं वहां तबादला किया गया है. उन्होंने बताया कि म्यूच्युअल तबादला के लिए ई शिक्षा कोष पोर्टल पर कुल 6054 आवेदन मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन