नीतीश समर्थक विधायक समर्थन की चिट्ठी सौंपने राजभवन पहुंचे

पटना: बिहार में जारी राजनीतिक उथल- पुथल अब नयी मोड़ लेने लगी है. नीति आयोग की बैठक में पहुंचे जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से कहा, मैं बैठक में जा रहा हूं आपसे बैठक के बाद बात करूंगा. पत्रकारों ने जब सवाल पूछा कि आपकी नाव रहेगी या डूबेगी इस सवाल पर उन्होंने मजाकिया लहजे […]
बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने नीतीश कुमार को नया नेता चुने जाने की घोषणा की. नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि नयी सरकार के गठन के लिए शरद यादव राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी, तो विधायकों की परेड भी करायेंगे.इसके पहले शरद यादव और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की मौजूदगी में आरंभ हुई विधायक दल की बैठक में दल के 111 विधायकों में से 97 विधायक उपस्थित हुए, जिन्होंने नीतीश कुमार को अपना नेता चुना.
बैठक में जदयू के 41 विधान पार्षदों में से 37 ने भी उपस्थित होकर नीतीश कुमार का समर्थन किया. निर्धारित समय से 20 मिनट देर से आरंभ हुई बैठक में नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ पहुचे थे. बैठक में नीतीश कुमार ने विस्तार से लोकसभा चुनाव के बाद की घटनाक्रम को विधायक दल के सामने रखा.
बैठक स्थल पर दोपहर दो बजे से ही विधायक पहुंचने लगे थे. विधायक दल को शरद यादव, वशिष्ठ नारायण सिंह, नीतीश कुमार, विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने भी संबोधित किया. शरद यादव ने मांझी के समर्थन में गये मंत्री और विधायकों को इधर आने की अपील की. उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग स्वार्थी लोग है और कुछ अगवा हुए लोग हैं. जबसे हमने एनडीए से नाता तोड़ा है, तब से भाजपा हमें गहरे दुश्मन के रूप में रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




