पटना के बिक्रम नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, 29 मई को होगा तीन पदों के लिए मतदान

Patna News: (रवि प्रकाश) बिक्रम नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के रिक्त तीन पदों के लिए 29 मई को मतदान कराया जाएगा. चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही स्थानीय राजनीति का माहौल गर्म हो गया है और प्रखंड मुख्यालय में सरगर्मी तेज हो गई है.
Patna News: (रवि प्रकाश) बिक्रम नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के रिक्त तीन पदों के लिए 29 मई को मतदान कराया जाएगा. चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही स्थानीय राजनीति का माहौल गर्म हो गया है और प्रखंड मुख्यालय में सरगर्मी तेज हो गई है.
बीडीओ ने जारी किया आधिकारिक निर्देश
प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने मतदान की तिथि घोषित करते हुए सभी वार्ड पार्षदों को निर्धारित समय पर बिक्रम प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. जारी आदेश के अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी और चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगी.
13 वार्ड पार्षद तय करेंगे चुनाव परिणाम
बिक्रम नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं, लेकिन वार्ड संख्या 14 का पार्षद पद रिक्त होने के कारण इस बार केवल 13 वार्ड पार्षद मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. सशक्त स्थायी समिति में कुल पांच सदस्य होते हैं. इनमें मुख्य पार्षद मनीता कुमारी और उपमुख्य पार्षद गुड़िया कुमारी पदेन सदस्य के रूप में पहले से शामिल हैं। शेष तीन पदों के लिए ही चुनाव कराया जा रहा है.
पूर्व में ये थे समिति के सदस्य
इससे पहले समिति में वार्ड संख्या 6 की पार्षद स्मिता गुप्ता, वार्ड संख्या 8 की पार्षद रेणु सिंह और वार्ड संख्या 10 के पार्षद मोहन मोची सदस्य के रूप में कार्यरत थे। अब इन सीटों के लिए नई चुनावी जंग शुरू हो चुकी है.
जोड़-तोड़ और खेमेबाजी की चर्चाएं तेज
चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर पंचायत की राजनीति में जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की गतिविधियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक गलियारों में पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए विभिन्न खेमों द्वारा प्रयास किए जाने की चर्चा है. कई वार्ड पार्षदों के अचानक भूमिगत होने की भी खबरें सामने आ रही हैं, ताकि विरोधी गुट उनसे संपर्क न कर सके.
निर्विरोध गठन की भी चर्चा
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि परिस्थितियों को देखते हुए सशक्त स्थायी समिति का गठन निर्विरोध भी हो सकता है. हालांकि अंतिम स्थिति मतदान के दिन ही स्पष्ट हो पाएगी.
गुप्त मतदान से होगा चुनाव
यह चुनाव बिहार नगरपालिका संशोधन अधिनियम 2026 के तहत गुप्त मतदान के जरिए कराया जाएगा. निर्वाचित वार्ड पार्षद बहुमत के आधार पर समिति के सदस्यों का चयन करेंगे.
प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. बीडीओ पंकज कुमार ने स्पष्ट कहा है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ALSO READ: बिहार का सभी जिला मुख्यालय फोरलेन सड़क से जुड़ेंगे: सीएम सम्राट चौधरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










