बिहार में कोरोना के 22 नये मामले से हड़कंप, यह जिला बना 31 वां संक्रमित क्षेत्र
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 May 2020 11:26 PM
राज्य में 19 अप्रैल के बाद से कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में प्रतिदिन दो अंकों में वृद्धि दर्ज की गयी है. रविवार को भी राज्य में 22 नये कोरोना मरीजों की पहचान की गयी. इनमें सर्वाधिक छह संक्रमित भागलपुर जिले में पाये गये हैं
पटना : राज्य में 19 अप्रैल के बाद से कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में प्रतिदिन दो अंकों में वृद्धि दर्ज की गयी है. रविवार को भी राज्य में 22 नये कोरोना मरीजों की पहचान की गयी. इनमें सर्वाधिक छह संक्रमित भागलपुर जिले में पाये गये हैं. इसके अलावा पश्चिमी चंपारण में पांच, पूर्वी चंपारण में चार, बक्सर में तीन और कैमूर, शिवहर, कटिहार व सीवान में एक-एक मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 503 हो गयी है. वहीं, शिवहर जिला कोरोना संक्रमित होनेवाला राज्य का 31वां जिला बन गया है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को राज्य के सात जिलों में कोरोना के नये पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले में जो छह पॉजिटिव पाये गये हैं, वे शाहकुंड, नाथनगर, बभनगांवा, जगदीशपुर, कहलगांव और सिकंदरा के हैं. इसी प्रकार से पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी में पांच नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. पश्चिम चंपारण जिले में पहली बार इसी प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.
इसके अलावा पूर्वी चंपारण जिले में जो चार नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, वे मोतिहारी सदर, बलाघाट और पकड़ीदयाल के रहनेवाले हैं. बक्सर जिले के नया भोजपुर में तीन नये पॉजिटिव पाये गये. इसके अलावा कटिहार जिले के सदलपुर, कैमूर के भभुआ, सीवान के बसंतपुर और शिवहर में एक-एक मरीज मिले हैं.
बिहार में कोरोना मरीज
जिला मरीज ठीक हुए एक्टिव केस
मुंगेर…..95…..21…..73
बक्सर…..56…..10…..46
रोहतास…..52…..01…..51
पटना…..44…..12…..32
नालंदा…..36…..29…..07
सीवान…..31…..25…..06
कैमूर…..28…..00…..28
गोपालगंज…..18…..03…..15
मधुबनी…..18…..00…..18
भोजपुर…..18…..01…..17
बेगूसराय…..11…..05…..06
औरंगाबाद…..08…..00…..08
सारण…..07…..01…..06
गया…..06…..05…..01
सीतामढ़ी…..06…..00…..05
भागलपुर…..11…..01…..10
दरभंगा…..05…..00…..05
पूर्वी चंपारण…..09…..00…..08
पश्चिमी चंपारण…..10…..00…..10
कटिहार…..05…..00…..05
लखीसराय…..04…..01…..03
अरवल…..04…..00…..04
नवादा…..04…..02…..02
जहानाबाद 04…..00…..04
बांका…..03…..00…..03
वैशाली…..03…..00…..02
मधेपुरा…..02…..00…..02
अररिया…..02…..00…..02
शिवहर…..01…..00…..01
पूर्णिया…..01…..00…..01
शेखपुरा…..01…..00…..01
कुल503…..117…..484
कोरोना से चार मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण व सीतामढ़ी के एक-एक मरीज है.19 अप्रैल के बाद दो अंकों बढ़ रहे हैं पॉजिटिव1
9 अप्रैल- 10
20 अप्रैल – 17
21 अप्रैल – 13
22 अप्रैल – 17
23 अप्रैल – 27
24 अप्रैल – 53
25 अप्रैल – 28
26 अप्रैल – 26
27 अप्रैल – 69
28 अप्रैल – 20
29 अप्रैल – 37
30 अप्रैल – 22
एक मई – 41
दो मई – 15
तीन मई- 21
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










