पोस्टर वार : जेडीयू ने जेल में बंद लालू, शहाबुद्दीन और राजवल्लभ के जरिये आरजेडी पर कसा तंज
Updated at : 19 Feb 2020 12:56 PM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टी आरजेडी और जेडीयू पोस्टर के जरिये लगातार एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं. ताजा हमला जेडीयू ने आरजेडी पर नये पोस्टर के साथ किया है. जेडीयू के नये पोस्टर में बिहार […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टी आरजेडी और जेडीयू पोस्टर के जरिये लगातार एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं. ताजा हमला जेडीयू ने आरजेडी पर नये पोस्टर के साथ किया है.
जेडीयू के नये पोस्टर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साथ तिहाड़ जेल में बंद बाहुबली नेता शहाबुद्दीन और नाबालिग से रेप के आरोपी राजबल्लभ यादव को सलाखों के पीछे दिखाया गया है. इस पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है ‘अपराधी कौन’. तेजस्वी और राबड़ी देवी पर भी पोस्टर में तंज कसा गया है, इन्हें आईआरसीटीसी घोटाले मामले में पटयाला हाउस कोर्ट के बाहर दिखाया गया है.
पोस्टर में लालू के साथ दिखाये गये शहाबुद्दीन और राजवल्लभ यादव पर अपराधिक मामले दर्ज है. शहाबुद्दीन पर 36 से अधिक मामले दर्ज है, वहीं, राजबल्लभ यादव पर नाबालिग से रेप का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




