''तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार'' कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे तेजप्रताप की रफ्तार धीमी, छूटी ट्रेन
Updated at : 18 Feb 2020 2:42 PM (IST)
विज्ञापन

पटना : ‘तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार’ का नारा देने वाले बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप की रफ्तार इतनी धीमी रही कि उनकी आज ट्रेन छूट गयी. तेजप्रताप यादव आज पाटलीपुत्र स्टेशन से जनहित एक्सप्रेस से सहरसा जाने वाले थे, जहां वह तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे पर उनकी ही […]
विज्ञापन
पटना : ‘तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार’ का नारा देने वाले बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप की रफ्तार इतनी धीमी रही कि उनकी आज ट्रेन छूट गयी. तेजप्रताप यादव आज पाटलीपुत्र स्टेशन से जनहित एक्सप्रेस से सहरसा जाने वाले थे, जहां वह तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे पर उनकी ही रफ्तार धीमी रही.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तेजप्रताप आज एक कार्यक्रम को संबोधित करने सहरसा जाने वाले थे, जिसके बारे में पता चलते ही उनके समर्थक पाटलीपुत्र स्टेशन में अपने नेता का इंतजार करने लगे. तेजप्रताप के समय से स्टेशन न पहुंचने के कारण वहां इंतजार करने वाले समर्थकों के हाथ मायूसी लगी और वह लौट गये. दरअसल, हुआ यूं कि तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे तेजप्रताप की रफ्तार इतनी धीमी रही कि उनकी ट्रेन छूट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




