रिशु श्री के नेटवर्क पर पप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, एक सप्ताह में नाम उजागर करने का दिया अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन
pappu yadav

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

Rishu Shri Case: पप्पू यादव ने चर्चित रिशु श्री सिन्हा मामले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कई प्रभावशाली लोगों का हाथ है. उन्होंने मामले की गहराई से जांच की मांग करते हुए जल्द बड़े खुलासे करने का दावा भी किया.

विज्ञापन

Rishu Shri Case: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान रिशु श्री सिन्हा मामले को लेकर कई बड़े आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. उनके मुताबिक इस पूरे मामले में शामिल सभी प्रभावशाली लोगों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

15 कंपनियों के जरिए काम लेने का आरोप

पप्पू यादव ने दावा किया कि रिशु श्री सिन्हा के पास करीब 15 कंपनियां थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं कंपनियों के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न सरकारी विभागों से बड़े पैमाने पर टेंडर और काम हासिल किए गए. उन्होंने यह भी कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी कम अवधि में रिशु श्री सिन्हा ने इतनी बड़ी आर्थिक ताकत कैसे हासिल कर ली. उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों और ईडी से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की.

ईडी को जवाब नहीं मिलने का दावा

सांसद ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले ही नगर विकास विभाग से जानकारी मांगी थी. एजेंसी ने संबंधित कंपनियों को मिले टेंडर और कार्यों का पूरा विवरण मांगा था. पप्पू यादव का आरोप है कि अब तक इस मामले में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले में कुछ लोगों को आगे कर असली जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है.

एक सप्ताह में बड़े खुलासे का दावा

पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले की कड़ियां कई बड़े और प्रभावशाली लोगों तक पहुंचती हैं. हालांकि उन्होंने तत्काल किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन दावा किया कि एक सप्ताह के भीतर वे कई अहम जानकारियां और नाम सामने लाएंगे. उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अदालत जाने की चेतावनी

सांसद ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे अदालत का रुख करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच जरूरी है ताकि दोषियों की पहचान हो सके और जिम्मेदारी तय की जा सके. उनके इन बयानों के बाद रिशु श्री सिन्हा मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या नए खुलासे सामने आते हैं.

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से सीतामढ़ी सिर्फ 5 घंटे, 6155 करोड़ की लागत से 2027 तक तैयार होगा राम-जानकी मार्ग

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन