बिहटा संजय कुमार यादव हत्याकांड: राघोपुर से बिहटा चौक तक ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन
बिहटा में कैंडल मार्च निकालते आक्रोशित लोग

बिहटा में कैंडल मार्च निकालते आक्रोशित लोग

Bihta Sanjay Kumar Yadav Murder Case : बिहटा के राघोपुर पंचायत में पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव हत्याकांड के एक सप्ताह बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसे लेकर ग्रामीणों और समर्थकों ने कैंडल मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है. परिजनों ने राजनीतिक द्वेष और भूमि विवाद को कारण बताया है.

विज्ञापन

Bihta Sanjay Kumar Yadav Murder Case : बिहटा के राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया और समाजसेवी स्व. संजय कुमार यादव हत्याकांड में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों और समर्थकों ने कैंडल मार्च निकाला. मार्च के बाद पुलिस को मांग पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच, आरोपितों की गिरफ्तारी और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई.

राघोपुर से बिहटा चौक तक निकला कैंडल मार्च

बिहटा के राघोपुर पंचायत में पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी स्व. संजय कुमार यादव हत्याकांड को लेकर बुधवार शाम ग्रामीणों और समर्थकों ने न्याय की मांग के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला. यह मार्च राघोपुर तीनमुहानी से शुरू होकर बिहटा चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए.

पुलिस को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र

सभा के बाद ग्रामीणों और समर्थकों ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र बिहटा थाना को सौंपा. मांग पत्र में नामजद आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई. परिजनों ने कहा कि घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है.

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मांग पत्र में परिजनों और समर्थकों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष और भूमि विवाद के कारण स्व. संजय कुमार यादव तथा उनके परिवार को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था. उन्होंने संजय यादव और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कराने की भी मांग की.

जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की उठाई मांग

कैंडल मार्च में शामिल सांसद पप्पू यादव ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि संजय यादव सामाजिक जीवन से जुड़े व्यक्ति थे और इस मामले में न्याय मिलने में देरी स्वीकार्य नहीं है.

बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

कैंडल मार्च और सभा में भाजपा नेता चंद्रमा यादव, पूर्व मुखिया सुजीत पासवान, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार, उप प्रमुख वरुण कुमार, पूर्व उप प्रमुख कुणाल यादव, वार्ड पार्षद मुन्ना यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read : नौबतपुर में कचरा फेंकने के विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष और उनके भाई से मारपीट, फायरिंग का भी आरोप


विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन