तीन वर्ष IIT पटना, दो वर्ष IIM बोधगया में पढ़ाई, अब बिना CAT के मिलेगी डुअल डिग्री, JEE Advanced से कैसे मिलेगा प्रवेश, जानें पूरी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

IIT Patna की तस्वीर

IIT Patna IIM Bodh Gaya Dual Degree : IIT पटना और IIM बोधगया मिलकर एक 5-वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय एकीकृत डुअल डिग्री कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं. इस अनूठे कोर्स से छात्र तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा एक साथ प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन

IIT Patna IIM Bodh Gaya Dual Degree : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना और भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) बोधगया ने पांच वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय एकीकृत डुअल डिग्री कार्यक्रम शुरू करने के लिए समझौता किया है. इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा एक ही पाठ्यक्रम में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

JEE Advanced के आधार पर होगा प्रवेश

इस कार्यक्रम में कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं. प्रवेश JEE Advanced में प्राप्त रैंक के आधार पर संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) की काउंसिलिंग के माध्यम से होगा. चयनित छात्रों को MBA में प्रवेश के लिए अलग से CAT परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी.


IIM Bodh Gaya की तस्वीर
IIM Bodh Gaya की तस्वीर

तीन वर्ष IIT पटना, दो वर्ष IIM बोधगया में पढ़ाई

कार्यक्रम के तहत छात्र पहले तीन वर्ष IIT पटना में बीटेक या बीएस की पढ़ाई करेंगे. इसके बाद अगले दो वर्ष IIM बोधगया में MBA की शिक्षा प्राप्त करेंगे. पाठ्यक्रम पूरा होने पर दोनों संस्थानों की ओर से संयुक्त डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा.

MBA में मिलेंगे तीन विशेष विकल्प

प्रबंधन पाठ्यक्रम में छात्रों को सामान्य प्रबंधन, डिजिटल व्यवसाय एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रबंधन और अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन जैसे तीन विशेष विकल्प उपलब्ध होंगे. पाठ्यक्रम में प्रबंधन लेखांकन, संगठनात्मक व्यवहार, विपणन प्रबंधन, व्यावसायिक संचार, डिजिटल बदलाव, व्यावसायिक विश्लेषण, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और चिकित्सा नैतिकता जैसे विषय शामिल किए गए हैं.

छात्रवृत्ति और प्लेसमेंट में भी मिलेगा सहयोग

दोनों संस्थान जरूरतमंद और योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति तथा आवश्यकता आधारित आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएंगे. कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोनों संस्थानों के रोजगार सहायता प्रकोष्ठ संयुक्त रूप से छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे.

AI और हेल्थकेयर समेत कई क्षेत्रों में बढ़ेंगे करियर के अवसर

इस संयुक्त डुअल डिग्री कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन, आपूर्ति श्रृंखला, दूरसंचार और डिजिटल सार्वजनिक ढांचा जैसे उभरते क्षेत्रों में बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध होने की संभावना है.

Also Read : बिहटा संजय कुमार यादव हत्याकांड: राघोपुर से बिहटा चौक तक ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन