रूपसपुर के पास बनेगा फुट ओवरब्रिज
Updated at : 11 Feb 2020 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : रूपसपुर नहर के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा. इसके साथ ही राजेंद्र नगर में बने फुट ओवरब्रिज का सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण होगा. उक्त निर्देश पटना प्रमंडल के आयुक्त सह बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार अग्रवाल ने बिहार राज्य पथ विकास निगम के जीएम सुरेश कुमार को […]
विज्ञापन
पटना : रूपसपुर नहर के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा. इसके साथ ही राजेंद्र नगर में बने फुट ओवरब्रिज का सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण होगा. उक्त निर्देश पटना प्रमंडल के आयुक्त सह बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार अग्रवाल ने बिहार राज्य पथ विकास निगम के जीएम सुरेश कुमार को दिया. आयुक्त ने सोमवार को राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया.
आयुक्त ने निर्देश दिया कि फुट ओवरब्रिज में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाना चाहिए. इसके साथ ही बुजुर्ग व दिव्यांगों के लिए फुट ओवरब्रिज के दोनों तरफ रैंप व ऊपर में डिजाइनर शेड का निर्माण हो.
इसके साथ ही पर्याप्त प्रकाश की भी व्यवस्था हो. निरीक्षण के दौरान बिहार राज्य पथ विकास निगम के उप महाप्रबंधक नवाब आलम, प्रबंधक प्रेम शंकर, ओम प्रकाश, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोपाल सिंह व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे. आयुक्त ने पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को राजेंद्र नगर फुट ओवरब्रिज व उसके इर्द-गिर्द प्रतिदिन सफाई कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अतिक्रमण को भी हटाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




