पटना : राजद ने दलितों-पिछड़ों को दिया धोखा : सुशील मोदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर हमला करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि राजद के संस्थापक, प्रवर्तक और अघोषित रूप से आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बीस साल में पार्टी की पहचान ऐसी बनायी है, जो लाठी में तेल पिलाकर दलितों-पिछड़ों और व्यवसायियों को […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर हमला करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि राजद के संस्थापक, प्रवर्तक और अघोषित रूप से आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बीस साल में पार्टी की पहचान ऐसी बनायी है, जो लाठी में तेल पिलाकर दलितों-पिछड़ों और व्यवसायियों को डरा-धमका कर समाज में भय का वातावरण बनाने में भरोसा रखती है.
चुनावी साल में राजद ने केवल दिखावे के लिए जिला स्तर के कुछ पद दलितों-पिछड़ों को बांट कर लोगों को धोखा देने की कोशिश की है. किसी पार्टी का असली चेहरा तब सामने आता है, जब वह सत्ता में होती है. राजद ने 15 वर्षों के शासन में दलितों-पिछड़ों को सत्ता में समुचित भागीदारी नहीं दी, बल्कि इन समुदायों पर अत्याचार कराये. जो समुदाय राजद काल में सामूहिक पलायन को मजबूर किये गये थे, उन्हें आज संगठन में लालीपॉप थमाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










