पटना : फ्लैटों में हुए चोरी मामले में एक ही गैंग का हाथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2020 9:19 AM
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग पटना : राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी व पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर में हुई लाखों की चोरी मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे. पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पायी. संदेह के आधार पर पुलिस की टीम ने पुराने चोरों को […]
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
पटना : राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी व पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर में हुई लाखों की चोरी मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे. पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पायी. संदेह के आधार पर पुलिस की टीम ने पुराने चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. लेकिन, उसने भी कुछ ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं.
इधर पीड़ित लोग फिर से थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली. चोरी मामले की जांच कर रही पुलिस टीम की मानें, तो नेहरू नगर व मजिस्ट्रेट कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक ही गैंग का सदस्य है. क्योंकि, चारों ही फ्लैट में कटर से ताला काटा गया है. ऐसे में पुलिस अनुमान लगा रही है कि जिस गैंग ने मजिस्ट्रेट कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया, उसी गैंग के सदस्य ने नेहरू नगर में भी चोरी की है.
राजीव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक जानकारी नहीं मिल पायी है. राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 14 मजिस्ट्रेट कॉलोनी के हरिहर अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों में रहने वाले डॉक्टर, इंजीनियर व वकील के घर चोरों ने बुधवार की देर रात ताला तोड़ 16 लाख के गहने व 5 लाख 80 हजार नकद पर हाथ साथ कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










