कांग्रेस को पिछड़े समाज का पीएम बर्दाश्त नहीं : सुशील मोदी
Updated at : 08 Feb 2020 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि 2012 में गुजरात विधानसभा के चुनाव के समय सोनिया गांधी ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को मौत का सौदागर कहा था. 2019 के संसदीय चुनाव से पहले राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाये. 2020 में राहुल […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि 2012 में गुजरात विधानसभा के चुनाव के समय सोनिया गांधी ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को मौत का सौदागर कहा था. 2019 के संसदीय चुनाव से पहले राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाये. 2020 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को डंडे मारने की बात कह रहे हैं. देश पर 60 साल राज करने वाली कांग्रेस को पिछड़े समाज के नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं हो रहा है. लालू प्रसाद बतायें कि उन्होंने पिछड़ों का अपमान करने वाले गांधी परिवार के बयानों की कभी निंदा क्यों नहीं की. जो लोग विचारधारा की गहरी प्रेरणा से राजनीति में आते हैं.
उनका मकसद समाज में बदलाव लाना और लोगों का जीवन बेहतर बनाने में सत्ता के साधनों का सदुपयोग करना होता है, लेकिन जो सत्ता का पहला स्वाद चखते ही भटक जाते हैं. वे सत्ता में बने रहने के लिए सिद्धांत, संविधान, विचारधारा और लोकलाज तक को छोड़ कर घोटाले, बूथ लूट, नरसंहार, जात-पांत, परिवारवाद और काम के बदले जमीन लिखवाने जैसी हरकतों में लिप्त हो कर अंतत: जेल पहुंच जाते हैं.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद शशि थरूर का दुर्भाग्य है कि वे अपने से काफी कम पढ़े-लिखे नेतृत्व की कृपा पर आश्रित हैं, इसलिए उन्हें भारत को वैश्विक मंच की पहली कतार में शामिल करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी दिखायी नहीं देतीं. थरूर अगर हिम्मत करें और सोनिया-राहुल काल की कांग्रेस पर किताब लिखें, तो उसका टाइटल हो सकता है, कांग्रेस का अंधकार काल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




