ePaper

दिल्ली से लौटे तेजस्वी यादव, सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर उठाये सवाल, कहा...

Updated at : 07 Feb 2020 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली से लौटे तेजस्वी यादव, सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर उठाये सवाल, कहा...

पटना : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को दिल्ली से पटना लौटने पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राजधानी पटना सहित अन्य नगर निकायों में सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर सवाल उठाये. सफाई कर्मियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को जवाब देना […]

विज्ञापन

पटना : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को दिल्ली से पटना लौटने पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राजधानी पटना सहित अन्य नगर निकायों में सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर सवाल उठाये. सफाई कर्मियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को जवाब देना होगा. आखिर इसकी नौबत ही क्यों आयी?

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में बैठे लोग केंद्रीय बजट की सराहना कर रहे हैं, जबकि ये बताने को कोई तैयार नहीं है कि इससे बिहार को क्या मिला? उन्होंने सरकार से पूछा कि विशेष राज्य की मांग का क्या हुआ? बजट में प्रदेश में उद्योग स्थापना की बात की गयी? ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने दो टूक कहा कि इस बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है. केंद्र में सत्तासीन बैठे दलों को आगामी चुनाव में जनता खुद सबक सिखायेगी.

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देने से बचते रहे तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के डंडे वाले बयान पर भी बचते हुए प्रतिक्रिया दी. कहा कि चुनाव परिणाम का लोगों को इंतजार करना चाहिए? झारखंड में सब को पता है कि डंडा किस पर पड़ा है. रिजल्ट ही बतायेगा कि डंडा किसने और किसे मारा?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन