पटना : राजद की प्रदेश कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा आज

Updated at : 05 Feb 2020 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : राजद की प्रदेश कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा आज

पटना : राजद की प्रदेश कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा पांच फरवरी बुधवार को की जायेगी. पार्टी के इस सांगठनिक चुनाव में 45% आरक्षण प्रभावी किया जायेगा. इसमें 18% अनुसूचित जाति व 27% अतिपिछड़ों को संगठन के पदों में हिस्सेदारी दी जायेगी. पार्टी के संविधान में हाल ही में शामिल किये गये आरक्षण रोस्टर […]

विज्ञापन
पटना : राजद की प्रदेश कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा पांच फरवरी बुधवार को की जायेगी. पार्टी के इस सांगठनिक चुनाव में 45% आरक्षण प्रभावी किया जायेगा. इसमें 18% अनुसूचित जाति व 27% अतिपिछड़ों को संगठन के पदों में हिस्सेदारी दी जायेगी.
पार्टी के संविधान में हाल ही में शामिल किये गये आरक्षण रोस्टर के आधार पर सांगठनिक चुनाव कराने वाली राजद पहली पार्टी बन गयी है. पार्टी के संविधान में इस प्रावधान को जोड़ने के बाद पहली बार जिला अध्यक्षों व प्रदेश कार्यसमिति के चुनाव हो रहे हैं. राज्य कार्यसमिति के गठन व जिला अध्यक्षों की घोषणा पार्टी की तरफ से आगामी विस चुनाव में मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व दूसरे नेता मौजूद रहेंगे.
करीब 45% पदों पर पुराने लोग हर हाल में चुने जायेंगे. पार्टी में कुल 49 जिला या समकक्ष इकाई अध्यक्ष चुने जायेंगे. पटना जिले में तीन अध्यक्ष होंगे. ये अध्यक्ष संगठन में पटना शहर, ग्रामीण व बाढ़ के लिए होंगे. जिला अध्यक्ष तीन साल के लिए चुने जाने हैं.
प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जायेगा : लालू प्रसाद के राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जगदानंद के प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाना हैं. इसमें एक अध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, एक प्रधान सचिव, 25 महासचिव, 35 सचिव आदि पदाधिकारियों का चयन किया जाना है. पार्टी प्रवक्ताओं की नियुक्ति भी की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन