सुशील मोदी का ट्वीट, कहा- राजद के पास केवल दूसरों की लकीर मिटाने की बची है तिकड़मबाजी

Updated at : 27 Jan 2020 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी का ट्वीट, कहा- राजद के पास केवल दूसरों की लकीर मिटाने की बची है तिकड़मबाजी

पटना:बिहारकेउपमुख्यमंत्रीसुशीलकुमारमोदी नेट्वीट कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता कानून के बाद जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर भी रोक लगाने से इन्कार दिया. जो लोग इन मुद्दों पर प्रदर्शन कर देश को लगातार गुमराह कर रहे हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट की बात मान कर जनता से माफी मांगनी चाहिए.उन्होंने कहा कि जिनके माता-पिता के राज […]

विज्ञापन

पटना:बिहारकेउपमुख्यमंत्रीसुशीलकुमारमोदी नेट्वीट कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता कानून के बाद जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर भी रोक लगाने से इन्कार दिया. जो लोग इन मुद्दों पर प्रदर्शन कर देश को लगातार गुमराह कर रहे हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट की बात मान कर जनता से माफी मांगनी चाहिए.उन्होंने कहा कि जिनके माता-पिता के राज में लाखों लोगों को बेरोजगारी के चलते बिहार में अपना गांव-घर छोड़ कर रोजी-रोटी कमाने के लिए पंजाब, दिल्ली, मुंबई और गुजरात तक पलायन करना पड़ा, वे बतायें कि राज्य में 15 साल तक विकास ठप क्यों पड़ा रहा?

सवाल करते हुए सुशील मोदी ने साथ ही कहा कि जिन्होंने कभी बेरोजगारी नहीं झेली और जो बिना किसी वैध रोजगार के करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गये, उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का व्यावहारिक रोडमैप प्रस्तुत करना चाहिए. राजद के पास बड़ी लकीर खींचने का हुनर नहीं, केवल दूसरों की लकीर मिटाने की तिकड़मबाजी बची है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन