ePaper

चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी

Updated at : 26 Jan 2020 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी

पटना : चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना-वायरस के मद्देनजर बिहार सरकार ने शनिवार को सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर दी है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को समीक्षा व निगरानी का निर्देश दिया है. फिलहाल बिहार में कोरोना वायरस का अभी तक कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग […]

विज्ञापन

पटना : चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना-वायरस के मद्देनजर बिहार सरकार ने शनिवार को सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर दी है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को समीक्षा व निगरानी का निर्देश दिया है. फिलहाल बिहार में कोरोना वायरस का अभी तक कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर दी है. इसमें रोग से संबंधित समीक्षा, निगरानी, संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए समुचित तैयारी रखने के निर्देश भी जिलों को दिया गया है. उन्होंने बताया कि चीन से पर्यटन के लिए बिहार में आनेवाले सैलानियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.
राज्य में पर्यटन के उद्देश्य से बुद्धा सर्किट के पर्यटन स्थलों पर चीन एवं उसके समीपवर्ती देशों से सैलानियों का आवागमन रहता है. इसको लेकर हवाई अड्डों के अधिकारियों से संपर्क कर हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग के विषय पर विमर्श कर सतर्कता रखने तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रेषित दिशा निर्देशों के पालन का अनुरोध किया गया है.
प्रधान सचिव ने बताया कि संबंधित राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया. कोरोना-वायरस की निगरानी के लिए इंट्रीगेटेड डिजीज ऑफ सर्विलांस प्रोग्राम(आइडीएसपी) के राज्य सर्विलांस अधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है.
वह जिलों तथा स्वास्थ्य संस्थानों से निरंतर संपर्क में रहेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने आइडीएसपी द्वारा विकसित रिपोर्टिंग फॉर्मेट को सभी जिलों एवं स्वास्थ्य संस्थानों को भेजा गया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव प्रीति सूदन ने 17 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर इस रोग के विषय में जानकारी दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन