तेजस्वी के लिए अच्छी बातें करना आसान पालन मुश्किल: संजय

Published at :26 Jan 2020 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी के लिए अच्छी बातें करना  आसान पालन मुश्किल: संजय

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए अच्छी-अच्छी बातें करना तो आसान है, लेकिन उसे पालन करना बहुत ही मुश्किल है. संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी जितनी आसानी से संवैधानिक बातों को कह देते हैं, उतनी ही राजद परिवार ने उस […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए अच्छी-अच्छी बातें करना तो आसान है, लेकिन उसे पालन करना बहुत ही मुश्किल है. संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी जितनी आसानी से संवैधानिक बातों को कह देते हैं, उतनी ही राजद परिवार ने उस संविधान की धज्जियां उड़ायी हैं. राजद ने चुनाव के समय सिर्फ समाज में फूट डाला, लेकिन इसबार बिहार की आवाम जागरूक है.

बिहार के लोग तेजस्वी यादव के शब्दजाल में नहीं फंसने वाले हैं. संजय सिंह ने कहा कि लालू और राबड़ी देवी के शासनकाल के खौफनाक मंजर को बिहार की जनता आज भी नहीं भूली है. जिस शासनकाल में अपराधियों का ठिकाना सीएम हाउस होता था, उस तरह के हालात को अब बिहार की जनता वापस नहीं चाहती है. संजय सिंह ने तेजस्वी यादव से बिहार की जनता को बख्श देने का निवेदन करते हुए मतदाता दिवस की बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन