पटना : राजद में विचारधारा और सिद्धांत की कमी : संजय सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2020 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान देने वालों को बाहर का रास्ता नहीं दिखा सकते. ऐसा करने की उनमें हिम्मत नहीं है. वहीं, जदयू में लोकतंत्र है. बात कहने की आजादी है, जो लोग […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान देने वालों को बाहर का रास्ता नहीं दिखा सकते. ऐसा करने की उनमें हिम्मत नहीं है. वहीं, जदयू में लोकतंत्र है. बात कहने की आजादी है, जो लोग पार्टी फोरम से अलग हटकर बात करते हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाता है.
नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू लगातार 15 साल तक बिहार की सत्ता में काबिज है और आगे भी रहेगा. आज हर कोई नीतीश कुमार के गठबंधन का चेहरा बनना चाहता है. तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि राजद में विचारधारा और सिद्धांत की कमी है. राजद में बड़ा नेता वही होगा जिस पर मर्डर-करप्शन का केस होगा. राजद ऐसे नवरत्नों से भरा हुआ है. कई नेता घोटालों सहित विभिन्न आरोपों में जेल में बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




