सुशील मोदी का ट्वीट, कहा- महागठबंधन को डर, तब बंद हो जायेंगी इनकी राजनीतिक दुकानें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2020 9:59 PM

विज्ञापन

पटना:बिहारके उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद पर जोरदार हमला बोला है. सुशील मोदी ने अपनेट्वीट में कहा है कि जिस समुदाय के ज्यादातर बच्चों को मजहबी तालीम तक सीमित रख कर उनके लिएकरिअर के मौके कम कर दिये गये, कट्टरता को बढ़ावा दिया गया और बहुत दिनों तक उन्हें यह झूठ बताया […]

विज्ञापन

पटना:बिहारके उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद पर जोरदार हमला बोला है. सुशील मोदी ने अपनेट्वीट में कहा है कि जिस समुदाय के ज्यादातर बच्चों को मजहबी तालीम तक सीमित रख कर उनके लिएकरिअर के मौके कम कर दिये गये, कट्टरता को बढ़ावा दिया गया और बहुत दिनों तक उन्हें यह झूठ बताया जाता रहा कि पोलियो की खुराक पिलाने से नपुंसकता होती है, उसी समुदाय को अब नागरिकता कानून, जनगणना और एनपीआर के खिलाफ भड़का कर राजनीतिक रोटी सेंकी जा रही है. उन्होंने कहा कि जिस दिन यह समुदाय बच्चों को कुरआन के साथ साइंस, तकनीक पढ़ाने पर जोर देने लगेगा और विकास की मुख्यधारा में शामिल हो जाएगा, इनके घरों से अफजल नहीं, कलाम निकलेंगे. महागठबंधन को डर है कि तब इनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो जायेंगी.

सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि केंद्र सरकार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि जनगणना हर दस साल पर होने वाली रुटीन प्रक्रिया है और इसके लिए कोई दस्तावेज या सबूत नहीं मांगा जायेगा, फिर भी कांग्रेस और राजद दुष्प्रचार कर एक समुदाय को गुमराह कर जनगणना को विफल करना चाहते हैं. वे सरकार को गरीबों-दलितों के कल्याण की योजनाएं बनाने से रोकने के लिए जनगणना और एनपीआर का विरोध कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन