देवर व ननद के जाने के बाद कमरे में बुलाते थे ससुर, पति तलाक की देता है धमकी कहता है अब्बा का साथ दो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2020 8:45 AM

विज्ञापन

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में बुधवार को पटना सिटी की नौशाबा खातुन ने अपने पति और ससुर के खिलाफ आवेदन दिया. पटना सिटी निवासी नौशाबा का आरोप है कि ससुर पर बुरी नजर रखते हैं. उसने आयोग को बताया कि पति उसे अब्बा के साथ रहने का दबाव बनाते हैं और ऐसा नहीं […]

विज्ञापन

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में बुधवार को पटना सिटी की नौशाबा खातुन ने अपने पति और ससुर के खिलाफ आवेदन दिया. पटना सिटी निवासी नौशाबा का आरोप है कि ससुर पर बुरी नजर रखते हैं. उसने आयोग को बताया कि पति उसे अब्बा के साथ रहने का दबाव बनाते हैं और ऐसा नहीं करने पर तलाक देने की धमकी देते हैं. पति उससे मारपीट भी करते हैं. आयोग ने दोनों पक्षों को 18 मार्च को आने को कहा है.

नौशाबा खातुन ने बताया कि उनका निकाह 2012 में मुजफ्फरपुर के रहने वाले मो जाफर से हुआ था. पति दरभंगा में फ्रीज मैकेनिक हैं. निकाह के बाद नौशाबा अपने शौहर के साथ दरभंगा रहने लगी. सास की मौत के बाद पति उसे ससुराल लेकर गया, जहां कुछ दिनों तक रह कर वह वापस आ गयी.

इसके बाद पति के बर्ताव में काफी बदलाव आया. वह हमेशा उसे ससुराल जाकर ससुर की सेवा करने की बात करते. मना करने पर मार-पीट करते. 2019 में ईद में जब ससुराल गयी तो पति ने वहीं छोड़ दिया. उस दौरान ससुर कभी देर रात रूम पर आ जाते, बाथरूम में कपड़े धोते वक्त पीछे खड़े रहते. खाना छोड़ कर कहते कि मेरा जूठा खाओगी तो मुझसे मुहब्बत हो जायेगी.

देवर व ननद के जाने के बाद कमरे में बुलाते थे

ससुर घर में कभी पूरा कपड़ा पहन कर नहीं रहते. देवर और ननद के जाने के बाद बहाने से कमरे में बुलाते थे. जब पति से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने खूब मारा-पीटा और कहा कि मेरे अब्बा जवान हैं. उनको खुश रखना तुम्हारा फर्ज है. उनका सहयोग करो वरना तलाक दे देंगे.

उन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया. एक दिन मौका पाकर मैंने ससुर के फोन से घरवालों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद अम्मी आयी, लेकिन उन्हें बेइज्जत कर निकाल दिया. किसी तरह से मैं अपने मायके आयी हूं, लेकिन पति बार-बार ससुर के साथ रहने का दबाव बना रहे हैं. मेरे ससुर का दो निकाह हुआ था और उन दोनों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन