पटना : लालू बताएं, 15 सालों में उन्होंने कौन सा अभियान चलाया
Updated at : 22 Jan 2020 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान का विरोध करने के लिए लालू प्रसाद पैसे की बर्बादी व भ्रष्टाचार का कुतर्क दे रहे हैं. वे बताएं कि अपने 15 साल के शासन में किसी भी सामाजिक मुद्दे पर कोई जागरूकता अभियान न चला कर उन्होंने कितने पैसे बचा लिये […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान का विरोध करने के लिए लालू प्रसाद पैसे की बर्बादी व भ्रष्टाचार का कुतर्क दे रहे हैं.
वे बताएं कि अपने 15 साल के शासन में किसी भी सामाजिक मुद्दे पर कोई जागरूकता अभियान न चला कर उन्होंने कितने पैसे बचा लिये थे. राजद शासन में राज्य का बजट आकार कभी 34 हजार करोड़ से आगे क्यों नहीं बढ़ा. क्या सरकारी कोषागारों में पैसे चारा घोटाले, अलकतरा घोटाले करने के लिए रखे थे. जिनका शासन लूट व घोटालों के कारण शर्मसार करता रहा, वे एक नेक काम पर बेतुके आरोप लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




