पति की गंदी हरकतों ने दिलवा दिया तलाक

Updated at : 22 Jan 2020 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
पति की गंदी हरकतों ने दिलवा दिया तलाक

पटना : पति पर रोज स्नान, शेव व ब्रश नहीं करने का आरोप लगाने वाली पत्नी ने आखिरकार अलग होने का फैसला कर लिया है. बिहार राज्य महिला आयोग कार्यालय में मंगलवार को पति-पत्नी दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की गयी, जिसके बाद दोनों ने सहमति से अलग होने का निर्णय लिया. वैशाली निवासी […]

विज्ञापन

पटना : पति पर रोज स्नान, शेव व ब्रश नहीं करने का आरोप लगाने वाली पत्नी ने आखिरकार अलग होने का फैसला कर लिया है. बिहार राज्य महिला आयोग कार्यालय में मंगलवार को पति-पत्नी दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की गयी, जिसके बाद दोनों ने सहमति से अलग होने का निर्णय लिया. वैशाली निवासी पत्नी सोनी से जब पूछा गया कि वह क्या चाहती है?

तो उसने तलाक की मांग की. इसके बाद लड़के पक्ष द्वारा शादी के दौरान लिया गया सारा सामान और सोने की चेन दे दी गयी. पति ने भी अलग होने की सहमति दे दी. फिर आयोग की ओर से आवेदिका को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह देकर मामले को निष्पादित कर दिया गया.
मालूम हो कि आठ जनवरी को वैशाली की सोनी देवी ने महिला आयोग में आवेदन देकर अपने पति से तलाक की मांग की थी. पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका पति रोज नहाता नहीं था और न ब्रश करता है. पति के गंदे रहने की आदत से तंग आकर उसने महिला आयोग में तलाक दिलवाने की गुहार लगायी थी. उसके बाद महिला आयोग ने उन्हें साथ रहने के लिए कुछ दिनों की मोहलत दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन