कांग्रेस के भोज में पहुंचे तेजस्वी समेत महागठबंधन के नेता

पटना : नववर्ष में मकर संक्रांति के मौके पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में पहली बार महागठबंधन नेताओं की जुटान हुआ. जब साथ मिले तो राजनीति के सभी मौजू मुद्दों पर खुलकर बात करने लगे. एनआरसी, एनपीआर, दिल्ली और बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनावों पर भी महागठबंधन नेताओं ने खुलकर बात की.जदयू प्रदेश […]
पटना : नववर्ष में मकर संक्रांति के मौके पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में पहली बार महागठबंधन नेताओं की जुटान हुआ. जब साथ मिले तो राजनीति के सभी मौजू मुद्दों पर खुलकर बात करने लगे. एनआरसी, एनपीआर, दिल्ली और बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनावों पर भी महागठबंधन नेताओं ने खुलकर बात की.जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के अावास पर एनडीए के नेताओं का जमावड़ा था, तो इधर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र,राजेश कुमार सिन्हा, विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, हम के नेता जीतन राम मांझी, रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा और वीआइपी नेता मुकेश सहनी उपस्थित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




