राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामना दी गयी
Updated at : 02 Jan 2020 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृृहमंत्री अमित शाह एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित देश की प्रतिष्ठित हस्तियों ने राज्यपाल फागू चौहान को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी. इन लोगों ने उन्हें शुभकामना देते हुए उनके सुदीर्घ, सुखी और आनंदमय जीवन की मंगलकामना की. इस दौरान इन प्रतिष्ठित हस्तियों […]
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृृहमंत्री अमित शाह एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित देश की प्रतिष्ठित हस्तियों ने राज्यपाल फागू चौहान को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी.
इन लोगों ने उन्हें शुभकामना देते हुए उनके सुदीर्घ, सुखी और आनंदमय जीवन की मंगलकामना की. इस दौरान इन प्रतिष्ठित हस्तियों ने उन्हें नये साल की भी शुभकामनाएं भी दीं. राज्यपाल ने अपने जन्मदिन एवं नववर्ष पर बधाई देने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष समेत सभी शुभेच्छुओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
मंत्री ने बिहार डायरी और कैलेंडर राज्यपाल को सौंपा
पटना. राज्यपाल फागू चौहान को सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने बुधवार को ‘बिहार डायरी–2020’ एवं ‘बिहार कैलेंडर–2020’ सौंपा. राज्यपाल चौहान ने इसके ससमय प्रकाशन पर खुशी जाहिर की. इसके लिए उन्होंने मंत्री को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




