पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल बढ़ा, अधिसूचना जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2019 9:08 AM
विज्ञापन
पटना : राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार को छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया गया है. केंद्रीय कार्मिक विभाग ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. इसके बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी. 1984 बैच के आइएएस अधिकारी दीपक कुमार […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार को छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया गया है. केंद्रीय कार्मिक विभाग ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. इसके बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी.
1984 बैच के आइएएस अधिकारी दीपक कुमार 29 फरवरी, 2020 को सेवानिवृत हो रहे हैं. अब उन्हें छह महीने का एक साथ एक्सटेंशन मिलने से उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2020 तक के लिए बढ़ गया है. गौरतलब है कि पिछले वाले पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह का कार्यकाल भी छह महीने के लिए बढ़ाया गया था. दीपक कुमार लगातार दूसरे ऐसे मुख्य सचिव होंगे, जिनका कार्यकाल राज्य सरकार ने छह महीने के लिए बढ़ाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










