पटना : पीपीयू के दो सत्रों में एक भी गेस्ट फैकल्टी की बहाली नहीं

Updated at : 21 Dec 2019 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पीपीयू के दो सत्रों में एक भी गेस्ट फैकल्टी की बहाली नहीं

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में सभी विषयों में खाली सीटों पर बहाली के लिए साक्षात्कार में ही करीब एक वर्ष से अधिक लग गये. लेकिन, अब तक विवि में गेस्ट फैकल्टी की बहाली नहीं हुई है. कुछ विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी का यह दूसरा सत्र है. जबकि, पीपीयू अब तक बहाली प्रक्रिया में ही लगी […]

विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में सभी विषयों में खाली सीटों पर बहाली के लिए साक्षात्कार में ही करीब एक वर्ष से अधिक लग गये. लेकिन, अब तक विवि में गेस्ट फैकल्टी की बहाली नहीं हुई है. कुछ विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी का यह दूसरा सत्र है. जबकि, पीपीयू अब तक बहाली प्रक्रिया में ही लगी है. पीपीयू में शिक्षकों की भारी कमी है.
जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है. कुल 27 विषयों में 582 रिक्त पदों के लिए वेकैंसी निकाली गयी है. इन शिक्षकों को प्रति क्लास एक हजार और अधिकतम महीने में 25 हजार देने का प्रावधान राज्य सरकार की ओर से किया गया है. यह राशि पहले विवि को देनी है. बाद में सरकार ने उक्त राशि देने का वादा किया है.
विवि की ओर से नवंबर, 2018 में शिक्षकों की वेकैंसी निकाली गयी थी. 30 नवंबर, 2018 तक सारे आवेदन ले लिये गये थे. इसके बाद विवि शांत हो गयी. लंबे समय तक साक्षात्कार ही नहीं हुई. फिर साइंस के कुछ एक विषयों के साक्षात्कार होकर बंद हो गयी. प्रभात खबर के द्वारा उस समय भी इस मामले को उजागर किया था. इसके बाद साक्षात्कार में तेजी आयी. सभी विषयों में साक्षात्कार लिया गया. लेकिन, इसके बाद चयन को लेकर कोई भी सूचना अब तक अभ्यर्थियों को नहीं है. जबकि, अन्य विवि दो सत्रों से गेस्ट फैकल्टी बहाल किये हुए हैं.
जारी होगी अधिसूचना
गेस्ट फैकल्टी में ज्यादातर विषयों का साक्षात्कार हो गया है. कुछ ही विषयों में बाकी है. उसके बाद जल्द ही नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. नये वर्ष में नियुक्ति कर दी जायेगी.
प्रो मनोज कुमार, प्रॉक्टर, पीपीयू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन