पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2019 9:00 AM
विज्ञापन
पटना : भाजपा ने अपने संगठनात्मक चुनाव को तकरीबन अंतिम रूप दे दिया है. अब तक 58 हजार 162 बूथों के साथ ही 904 मंडलों और 32 जिलों में अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो चुका है. बचे हुए जिलों में आगामी एक-दो दिनों में अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवा लिया जायेगा. यह जानकारी प्रदेश चुनाव […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा ने अपने संगठनात्मक चुनाव को तकरीबन अंतिम रूप दे दिया है. अब तक 58 हजार 162 बूथों के साथ ही 904 मंडलों और 32 जिलों में अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो चुका है. बचे हुए जिलों में आगामी एक-दो दिनों में अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवा लिया जायेगा. यह जानकारी प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि 28 अगस्त से शुरू हुई चुनाव की प्रक्रिया तकरीबन संपन्न हो चुकी है. यह काम पार्टी की तरफ से निर्धारित समय-सीमा में करवा लिया गया है.
21 दिसंबर को शाम 6 बजे बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ संजय जायसवाल नामांकन करेंगे. इस दौरान बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत, सह चुनाव पर्यवेक्षक सह राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया रहाटकर खासतौर से उपस्थित रहेंगे. प्रदेश में राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह समेत अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा 22 दिसंबर को प्रदेश परिषद की बैठक प्रदेश कार्यालय में ही होगी.
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर आधिकारिक रूप से सहमति बनेगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की वैधानिक प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी. हालांकि, इस दौरान पार्टी की तरफ से 40 जिलाध्यक्षों के नाम की ही सूची जारी की गयी है. पार्टी के शेष 5 जिलों में इन पर अंतिम स्तर पर सहमति बन गयी है. शेष जिलों की सूची भी एक-दो दिन में जारी हो जायेगी. चुनाव प्रभारी ने कहा कि संगठन चुनाव को भाजपा संगठन पर्व कहती है. यह चुनाव पांच स्तरीय होता है, जिसमें बूथ स्तर पर स्थानीय समिति, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होते हैं. देश में 50 राजनीतिक पार्टियां होंगी, जिनमें अधिकतर परिवारवादी पार्टियां ही हैं. इस दौरान अनिल शर्मा, प्रेम रंजन पटेल, पंकज कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट व राजीव रंजन मौजूद थे.
40 जिलों में बने ये अध्यक्ष
बगहा में राम सिंह, बेतिया- दीपेंद्र कुमार, मोतिहारी- प्रकाश अस्थाना, रक्सौल- वरुण कुमार सिंह, ढाका- राजेश तिवारी, सीवान- संजय पांडेय, वैशाली- रमेश सिंह कुशवाहा, छपरा- राम दयाल शर्मा, शिवहर- संजीव कुमार पांडेय, झंझारपुर- सियाराम साह, नवगछिया- विनोद मंडल, सुपौल- राम कुमार राय, अररिया- संतोष सुराना, मधेपुरा- स्वदेश कुमार यादव, किशनगंज- सुशांत गोप, बांका- विकास सिंह, जमुई- कन्हैया कुमार सिंह, मुंगेर- राजेश जैन, लखीसराय- देवानंद साह, शेखपुरा- दारो बिंद, नालंदा- राम सागर सिंह, नवादा- संजय मुन्ना, गया- धनराज सिंह, जहानाबाद- सुरेश शर्मा, अरवल- अजय पासवान, कैमूर- मनोज जायसवाल, भोजपुर- प्रेम रंजन चतुर्वेदी, बाढ़- डॉ सियाराम सिंह, पटना ग्रामीण- आशुतोष कुमार, समस्तीपुर- उपेंद्र कुशवाहा, गोपालगंज- विनोद सिंह और भागलपुर- रोहित पांडेय, सीतामढ़ी- सुबोध कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर- रंजन कुमार सिंह, सहरसा- दिवाकर कुमार सिंह, कटिहार- लकी महतो, पूर्णिया- राकेश कुमार, दरभंगा- जीवछ सहनी, मधुबनी- शंकर झा और बेगूसराय- राजकिशोर सिंह.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










