बांका व गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में जोड़े जायेंगे एसी डिब्बे
Updated at : 20 Dec 2019 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने बांका एक्सप्रेस व गंगा दामोदर एक्सप्रेस में एसी डिब्बे की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 13241/42 राजेंद्र नगर-बांका-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस से जनरल के चार डिब्बे हटा कर थर्ड एसी के दो और स्लीपर के दो डिब्बे जोड़े जायेंगे. […]
विज्ञापन
पटना : रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने बांका एक्सप्रेस व गंगा दामोदर एक्सप्रेस में एसी डिब्बे की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 13241/42 राजेंद्र नगर-बांका-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस से जनरल के चार डिब्बे हटा कर थर्ड एसी के दो और स्लीपर के दो डिब्बे जोड़े जायेंगे.
वहीं, ट्रेन संख्या 13329/30 धनबाद-पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस से जनरल के दो जनरल डिब्बे की जगह सेकेंड व थर्ड एसी के एक-एक डिब्बे जोड़े जायेंगे.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन 13241 राजेंद्र नगर-बांका एक्सप्रेस में 23 दिसंबर व ट्रेन संख्या 13242 बांका-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस में 24 दिसंबर से नयी व्यवस्था लागू हो जायेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 13329/30 धनबाद-पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस में 23 दिसंबर से एसी डिब्बा जोड़ कर चलने लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




