बिना अनुमति जुलूस निकालने में 19 लोगों पर एफआइआर दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : नागरिकता संशोधन कानून विधेयक के खिलाफ बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे 19 लोगों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है. मामला रविवार को देर शाम शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के समनपुरा इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार नागरिकता संशोधन बिल के विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला व पुलिस […]
विज्ञापन
पटना : नागरिकता संशोधन कानून विधेयक के खिलाफ बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे 19 लोगों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है. मामला रविवार को देर शाम शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के समनपुरा इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार नागरिकता संशोधन बिल के विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला व पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी. प्रदर्शनकारी राजाबाजार स्थित समनपुरा से रैली निकाल बेली रोड मेन सड़क पर आ गये. इससे आवागमन बाधित हो गया. राहगीरों के साथ मारपीट की.
पुलिस ने अमीर खान, जावेद खान, सरफराज आलम, अब्दुल खान, जावेद, अकिल मियां, कासिम मल्लिक, साकिब खान, वसीम कुरैशी समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि एनआरसी विधेयक के दौरान निकाली गयी रैली का परमिशन लिए िबना प्रदर्शन किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










