पटना : आज से छा सकता है कोहरा बारिश की भी है संभावना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की रात अथवा मंगलवार से बिहार के अधिकतर इलाकों में कोहरे की शुरुआत हाे जायेगी. दरअसल तब तक आसमान साफ हाे जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. चक्रवाती हवा का दबाव रविवार से उत्तरी बिहार में शिफ्ट हो गया है. सोमवार को झारखंड से सटे बिहार […]
विज्ञापन
पटना : भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की रात अथवा मंगलवार से बिहार के अधिकतर इलाकों में कोहरे की शुरुआत हाे जायेगी. दरअसल तब तक आसमान साफ हाे जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.
चक्रवाती हवा का दबाव रविवार से उत्तरी बिहार में शिफ्ट हो गया है. सोमवार को झारखंड से सटे बिहार के इलाके में अच्छी बारिश हो सकती है. आइएमडी पटना के मुताबिक अगले 48 घंटे तक यह स्थिति बनी रह सकती है. पूरे बिहार के औसत तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है. बिहार के अधिकतर इलाकों में सायक्लाेनिक प्रभाव से बादल छाये रहने की उम्मीद है. हालांकि 17 दिसंबर से आसमान साफ हो जायेगा. पटना का उच्चतम तापमान रविवार को सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










